देवरीकलां । रविवार रात्रि करीब 7 बजे नगर पालिका प्रशासन ने नगर में मुनादी कराई गई कि पेयजल पाइप लाइन में बाधा उत्पन्ना हो जाने के कारण 3 दिन तक पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाएगी। नगरवासी पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था कर लें।
रात्रि करीब 7 बजे अचानक नगर में नगर पालिका द्वारा कराए गए इस ऐलान के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि नगर में 2 दिन में एक बार नल-जल योजना के तहत पानी की सप्लाई होती है। ऐसी स्थितियों में 3 दिन तक बिन पानी के लोग कैसे रह पाएंगे। नगर पालिका द्वारा पेयजल संकट नगर में उत्पन्ना ना हो इसके लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। इससे नगर के 15 वार्डों में रहने वाली करीब 50 हजार के करीब बाशिंदे पीने के पानी को तरस जाएगे। नगर पालिका प्रशासन द्वारा पेयजल पाइप लाइन में क्या बाधा उत्पन्ना हुई है। इस समस्या का पूर्व से व्यापक रूप से सूचना प्रसारित नहीं की गई। केवल रात्रि में मुख्य मार्ग पर कचरा वाहन के द्वारा खास-खास स्थानों पर अनाउंसमेंट करा दिया गया है। जिससे आधी से अधिक आबादी ऐसी सूचना से बेखबर बनी हुई है। इस संबंध में प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामगोपाल बड़ेरिया का रवैया गैर जिम्मेदाराना बना हुआ है। जब उनसे बात करने चाहा तो उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
इनका कहना हैः
नवीन एसडीएम कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पूर्व से पाइप लाइन बिछाई गई है जो दूसरी जगह शिफ्ट करना है। करीब 5-6 सौ मीटर पाइपलाइन बदलने के काम के लिए पेयजल सप्लाई बंद करना पड़ेगी। इसमें 3 दिन का समय लग सकता है। इसलिए अनाउंसमेंट कराया गया है। यह काम नगर पालिका द्वारा जल आवर्धन योजना के ठेकेदार के द्वारा कराया जाएगा। इसमें नए सिरे से टेंडर हुए हैं या नहीं यह जानकारी मुझे नहीं है। यह जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी दे सकते हैं। यह कार्य कितनी राशि में होगा यह भी मुझे पता नहीं है