मंत्री ने शिविर के माध्यम से वार्डो के लोगों की समस्याएं सुनी
 

राहतगढ़। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सोमवार को एक दिन के प्रवास पर राहतगढ़ पहुंचे। उन्होंने नगर के अधिकांश वार्डो में जाकर नगर परिषद द्वारा लगाए गए शिविरों के माध्यम से वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनीं। सबसे ज्यादा समस्याएं कुटीर को लेकर आई और मौके पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष समस्या हल करने निर्देशित किया। इस दौरान मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले जैसा होता आया, अब पहले जैसा नहीं चलेगा। प्रदेश में सरकार बदल चुकी है। गरीबों की समस्याएं हल होंगी। हर जरूरतमंद को कच्चे से पक्का मकान बना कर दिया जाएगा। उन्होंने वार्डों के अधूरे पड़े विकास कार्य, नाली, फर्श आदि को लेकर राशि देने की भी घोषणा की। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।