छतरपुर। शहर के लोकनाथ पुरम में स्थित देवी मंदिर में स्थानीय महिला मंडल ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर लोकनाथपुरम एवं शांतिनगर कालोनी की महिलाओं ने एकदूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने भक्तिभाव से ओतप्रोत होकर भजन गाए और भजनों पर नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एकजुटता के साथ सामाजिक विकास में सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। महिलाओं ने सूखी होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। समारोह में ऊषा तिवारी, मुन्नी द्विवेदी, विभा सिंह पायक, कांता चौहान, ऊषा खरे, रजनी अग्रवाल, निषा अग्रवाल, मिथलेश मिश्रा सहित आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
महिलाओं ने सूखी होली खेलकर दिया पानी बचाने का संदेश
• MARUTI NANDAN UPADHYAY