सागर। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की मौज मस्ती के लिए शहर में मनोरंजन का एक और साधन उपलब्ध हो गया है। अब तक बड़े शहरों के मॉल एवं झील तालाबों में मस्ती और मौज के लिए उपयोग में आने वाला वाटर रोलर अब सागर झील में भी उतर गया है। क्रूज संचालित करने वाली कंपनी ही इसे सागर लेकर आई है। कंपनी के विकास तिवारी ने बताया कि रबर एवं प्लास्टिक से बना यह रोलर पूरी तरह सुरक्षित है। लाइफ जैकेट पहनाने के बाद बच्चों को अंदर भेजकर इसे दोनों ओर से बंद कर दिया जाता है। उसके बाद यह रोलर पानी में छोड़ दिया जाता है। सुरक्षा के लिहाज से किनारे पर सेफ्टी बोट, गोताखोर मौजूद रहते हैं। रोलर रस्सी की सहायता से किनारे से बंधा रहता है, ताकि ज्यादा दूर न जाकर पहुंच में ही बना रहे। इस वाटर रोलर में एक साथ 4 से 5 बच्चे या दो वयस्क राइड कर सकते हैं। शहरवासियों के लिए यह बिल्कुल नया अनुभव रहेगा।
झील में बिना गीले हुए लुढ़क सकेंगे बच्चे
• MARUTI NANDAN UPADHYAY