देवरीकलां। गौरझामर थाना अंतर्गत घोसीपट्टी गांव निवासी 54 वर्षीय रामसिंह अहिरवार पर उसके बेटे ने पत्थर से हमला कर दिया। यह हमला उस समय किया जब रामसिंह अहिरवार की दूसरी पत्नी को उसका बेटा दीना लेने पहुंचा। दीना अपनी दूसरी मां को लेने पिता के घर आया था। लेकिन राम सिंह ने पत्नी को बेटे के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर दीना ने पत्थर से अपने पिता रामसिंह पर हमला कर दिया। घायल राम सिंह को गौरझामर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर देवरी अस्पताल भेजा। जहां उपचार जारी है।
बेटे ने पिता पर किया पत्थर से हमला
• MARUTI NANDAN UPADHYAY