सागर। भगवान चंद्रप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर में निर्वाण लाडू चढ़ाए जाएंगे। सुबह साढ़े छह बजे महामस्तिकाभिषेक के बाद शांतिधारा अभिषेक पूजन होगा। इस अवसर पर चमत्कार चंद्रप्रभु विधान का आयोजन भी किया गया। वर्णी कॉलोनी स्थित चंद्रप्रभु जैन मंदिर में सुबह सात बजे निर्वाण लाडू चढ़ाए जाएंगे। इस अवसर पर वर्णी कॉलोनी में निर्वाण लाडू शोभायात्रा निकाली जाएगी।
स्वर्ण कलशों से होगा आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक
आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तपकल्याणक के अवसर पर आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र काकागंज में स्वर्ण कलशों से 17 मार्च को महामस्किाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर 2100 रजत श्रीफल अष्ट द्रव्य के साथ श्रद्धालुओं द्वारा बड़े बाबा को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च मंगलवार की सुबह 7 बजे अभिषेक शांतिधारा पूजन के बाद बड़े बाबा का स्वर्ण कलशों से महामस्तिकाभिषेक होगा। सायंकाल भक्तांबर पाठ एवं 48 सिद्धी मंत्रों द्वारा दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।