27 अप्रैल से खजुराहो से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी ट्रेन

कुरुक्षेत्र-मथुरा एक्सप्रेस का खजुराहो तक विस्तार


छतरपुर। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा खजुराहो-कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस की समय सारणी जारी कर दी गई है। कुरुक्षेत्र-मथुरा एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलती थी। इस ट्रेन का विस्तार करके इसे खजुराहो से जोड़ा गया है। 27 अप्रैल से खजुराहो से और 28 अप्रैल से यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक 27 अप्रैल को खजुराहो-कुरुक्षेत्र गाड़ी संख्या 11841 शाम 6.35 बजे खजुराहो से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र अगले दिन दोपहर 12ः40 बजे पहुंचेगी। इस एक्सप्रेस का ठहराव खजुराहो के बाद छतरपुर, ईशानगर, खरगापुर, टीकमगढ़, उदयपुरा, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कें ट, मथुरा, छाता, कोसीकला, होडाल, पलवल, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, दिल्ली सब्जी मंडी, सोनीपत, समालखा, पानीपत, करनाल, नीलोखेरी के बाद कुरुक्षेत्र में होगा। ट्रेन का टाइम टेबल इस तरह से होगा, 27 अप्रैल की शाम शाम 6ः35 बजे खजुराहो से यह ट्रेन चलेगी। जो 7ः10 बजे छतरपुर, 7ः34 पर ईशानगर, 7ः59 पर खरगापुर, 8ः45 बजे टीकमगढ़, 10ः15 बजे ललितपुर, 11ः50 बजे झांसी पहुंचेगी। इसी तरह 1ः17 बजे ग्वालियर, 2ः30 बजे धौलपुर, 3ः12 बजे आगरा कैंट, 5ः30 बजे मथुरा, 5ः58 बजे छाता, 6ः10 बजे कोसीकला, 6ः24 बजे होडाल, 07ः08 बजे पलवल, 7ः32 बजे फरीदाबाद, 8ः06 बजे हजरत निजामुद्दीन, 8ः25 बजे नई दिल्ली, 8ः58 बजे सब्जी मंडी नई दिल्ली, 9ः36 बजे सोनीपत, 10ः10 बजे समालखा, 10ः30 बजे पानीपत, 11ः22 बजे करनाल, 12ः01 बजे नीलोखेरी और 12ः40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र से यह ट्रेन 28 अप्रैल को दोपहर 2ः55 बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी। जो शाम 6ः37 बजे हजरत निजामुद्दीन, 9ः29 बजे मथुरा होकर सुबह 6ः24 बजे छतरपुर और 8 बजे खजुराहो पहुंचेगी।