खुरई / खुरई तहसील के चार गांव में ओला गिरने से फसले बर्बाद हो गई। राहत राशि की मांग को लेकर किसानो ने खुरई-राहतगढ़ मार्ग पर बरोदिया नोनागिर गांव के पास स्थित माला घाट पर जाम लगा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर किसानों ने जाम हटाया। राहतगढ़ सड़क जाम लगने वाले किसानों का कहना है कि बीती रात कचनोंदा, मझेरा, किशनगढ़, जमुनिया गांव में ओले गिरने से फसलें चोपट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि तत्कल सर्वे कर नुकसान का जायजा लिया जाना चाहिए।
जाम की खबर लगने के बाद नायब तहसीलदार दिनेश चंदेल चंदेल, खुरई ग्रामीण थाना प्रभारी रोहित मिश्रा व खुरई टीआई अरविंद चौबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने लिखित में सर्वे का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम खोला। पीड़ित किसान रामकुमार यादव ने बात की 250 ग्राम वजन के ओले गिरने से फसलें चोपट हो गईं। उनकी कहीं सुनवाई न हो रही हैं। उन्हें उचित राहत राशि दी जाए। नायब तहसीलदार दिनेश चंदेल का कहना है कि किसानों ने मुआवजा राशि को लेकर सड़क पर जाम लगाया था। सर्वे दल का गठन करने और आश्वासन के बाद किसानों ने जाम हटा दिया है।