सागर। जिले के भापेल स्थित हनौता सोमला गांव के पास स्थित टपरों में रहने वाले पादरियों समाज के लोगों के पास से वन विभाग ने दबिश देकर जंगली सुअर का मांस बरामद किया है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर लखन यादव ने बताया कि हनौता सोमला गांव के पास पादरियों द्वारा जंगली सुअर का शिकार करने और उसका मांस व अन्य शिकार के औजार होने की सूचना वन विभाग को मिली थी। दबिश दी गई तो यहां से करीब 25 किलो सुअर का मांस बर्तनों में रखा मिला। टपरियों से जंगली पक्षियों का शिकार करने के जाल व सुअर का शिकार करने में प्रयुक्त किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं। वन अमले ने सुअर का शिकार करने वाले रविसिंह व अनंत सिंह को हिरासत में लिया है। ये दोनो सगे भाई हैं।
पारदियों से 25 किलो सुअर मांस बरामद, फांदे भी मिले