रजवांस। रजवांस क्षेत्र में सोमवार रात चने के आकार के करीब दस मिनट तक ओले बरसे। क्षेत्रवालों का कहना है कि ओलों की वजह से फसलों को नुकसान है। घरों के आगन में ओले बिछे दिखाई दे रहे थे। किसानों ने बताया कि रजवांस के आसपास क्षेत्र में केवल बारिश हुई, लेकिन हमारे यहां ओले गिरने से अधिक नुकसान है, जिसका सर्वे होना चाहिए।
चने के आकार के ओले गिरे
• MARUTI NANDAN UPADHYAY