सागर / सोमवार रात को एक फिर मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर ब्रजपात किया। दिनभर बादल साफ रहने के बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और गड़गड़ाहट के साथ जिले के कई हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। जिले के मालथौन, राहतगढ़, बंडा, रहली, देवरी, खुरई सहित अन्य इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक नुकसान मसूर को फसल को बताया जा रहा है। मसूर की फसल कटाई का काम चल रहा है। कई जगह यह फसल कट कर रख गई है। बारिश से 25 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका है। सबसे अधिक नुकसान मसूर व चना को है। मसूर का आंकाड़ा 30 से 35 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
बेमौसम बारिश से छलका किसानों की आंखें में पानी, मसूर, चने की फसल को नुकसान
• MARUTI NANDAN UPADHYAY